पेट्रोल-डीजल का दाम बढ़ने पर विरोध जताते कांग्रेसी।
भास्कर न्यूज | रायगढ़
देश मे लगातार बढ़ रहे पेट्रोल डीजल के दामो को लेकर जिला युवा कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया। सोमवार की शाम युवा कांग्रेस के जिला सचिव महेंद्र यादव के नेतृत्व में बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ चौक कार्यकर्ता एकजुट हुए और महंगाई के विरोध में जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। यहां पीएम के पुतला जलाने से रोकने के लिए कोतवाली पुलिस भी मौजूद थी, लेकिन आक्रोशित युवा कांग्रेसियों के सामने पुलिस की एक न चली। कार्यकर्ताओं ने पुलिस के झूमाझटकी बावजूद पुतला दहन किया।
इस दौरान मौजूद युवा कांग्रेसियों ने पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामो को लेकर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने बताया कि जनता के पक्ष में पीएम नरेंद्र मोदी का कोई सरोकार नहीं है। पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे है, और देश के प्रधानमंत्री चुनावी रैलियों व विदेश यात्रा में व्यस्त है। देश की जनता महंगाई से त्रस्त है। उन्होंने विरोध प्रदर्शन के दौरान सदस्यों ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र की हत्या का का आरोप भी लगाया। सरकार पुलिस प्रशासन की आड़ में आम जनता व कांग्रेस द्वारा जनहित के मुद्दों पर उठ रहे आवाजों का दबाने का प्रयास कर रही है। सचिव महेंद्र ने इस दौरान कहा कि कांग्रेस दमनकारी नीतियों से विचलित होने वाली नहीं है। मौके पर मौजूद युवा कांग्रेसियों ने नरेंद्र मोदी व केंद्र सरकार के नितियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आगे भी इस तरह के प्रदर्शन की बात कही। इस दौरान दुलाल कर्मकार, रानू यादव विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस, कौशिक भौमिक जिला महासचिव, अजहर हुसैन विधानसभा महासचिव, सिद्धांत यादव अध्यक्ष जन समस्या निवारण प्रकोष्ठ, आशीष जायसवाल, मुकेश बरेठ जिला सचिव,बंटी शर्मा,अमन बंजारे महासचिव, रितेश तिवारी, प्रवीण साहू, यशवंत जायसवाल, अक्षय देवांगन समेत भारी संख्या में युवा सदस्य मौजूद रहे।