डॉ.अम्बेडकर ने वंचित समुदाय के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया: पीएम नरेंद्र मोदी
बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती समरसता दिवस के अवसर पर ग्राम जांगला जिला बीजापुर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सीधा प्रसारण प्रोजेक्टर के माध्यम से रायगढ़ के पालीटेक्निक ऑडिटोरियम दिखाया गया। जहां जिले के अधिकारी, बच्चे और लोगों ने देखा पीएम मोदी का सीधा प्रसारण देखा।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि 14 अप्रैल देश के सवा सौ करोड़ देशवासियों के लिए महत्वपूर्ण दिन है। बाबा साहब ने विदेश की धरती पर पढ़ाई कर भारत आकर वंचित समुदाय पिछड़े एवं आदिवासियों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। हर नागरिक को सामान्य नागरिक की तरह जीने का अधिकार मिला है और समाज में चेतना जगी है और यह चेतना बाबा साहब की देन है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की अधोसरंचना को मजबूत बनाने में जवान योगदान दे रहे हैं। प्रसारण देखने के बाद विधायक रोशन लाल अग्रवाल ने समारोह का शुभारंभ करते हुए कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। यहां हर वर्ग को समानता का अधिकार प्राप्त है। शासन जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल सहित सभी क्षेत्रों में कार्य कर रही है और सभी एकजुट होकर तरक्की कर रहे हैं। प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ चंदन संजय त्रिपाठी ने कहा कि बाबा साहब डॉ.अम्बेडकर ने संविधान का निर्माण इस भावना के साथ किया है कि हम अपनी जिंदगी को इसके अनुरूप पिरोकर राष्ट्र का सम्मान करें एवं राष्ट्र निर्माण करें। उन्होंने कहा कि आज से देश भर में ग्राम स्वराज का आगाज भी किया गया। जिले के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए जाति प्रमाण-पत्र वितरण भी किया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जिले के एवं देश के निर्माण में महती भूमिका अदा करें।
अांबेडकर जयंती कार्यक्रम के दौरान विधायक व अन्य।
स्पर्धा में बनसिया की टीम रही प्रथम
डॉ.भीमराव अम्बेडकर के जीवन पर आधारित क्विज प्रतियोगिता में जूनियर ग्रुप में बनसिया स्कूल की टीम प्रथम एवं विश्वनाथपाली स्कूल की टीम द्वितीय स्थान पर रही। सीनियर क्विज प्रतियोगिता में सुरेन्द्र कुमार राठिया, रामधन सिदार, तुलेश्वर, राकेश, रोशन, मनहर, दाराङ्क्षसह खूटे, रोशन लाल चौधरी, चंद्रमा राठिया, आरती, पूजा चौहान, आशीष कुमार पैकरा, ललिता चौहान एवं ओमप्रकाश रात्रे विजयी रहे। भाषण प्रतियोगिता में शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल तरेकेला के रोशन लाल चौधरी प्रथम, केजी महाविद्यालय के दीनानाथ निराला द्वितीय एवं केजी कालेज के संपूर्णा प्रधान तृतीय स्थान पर रही। रंगोली प्रतियोगिता में शासकीय पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास रायगढ़ प्रथम, शासकीय पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास द्वितीय, शासकीय कर्मचारी कन्या छात्रावास तृतीय स्थान पर रही।