वधु साड़ी शो-रूम का हुआ भव्य शुभारंभ
रायगढ़ | शहर के सुभाष चौक स्थित वधु साड़ी पिछले 18 वर्षों से ग्राहकों के विश्वास में खरा उतरते आया है। वहीं अब नए श्रृंगार के साथ डेली मार्केट के सामने में भव्य शुभारंभ हो गया है। वैवाहिक सीजन को देखते हुए यहां कई वैरायटी एवं आकर्षक डिजाइन के साडिय़ां, कुर्ती, गाउन, लहंगा उपलब्ध कराया गया है। वधु साड़ी के संचालक किशन लाल अग्रवाल ने बताया कि ग्राहकों के सहयोग एवं विश्वास से उत्साहित होकर वधु साड़ी को नये कलेवर एवं सुसज्जित कर पुन: प्रस्तुत कर रहे हैं और शुभारंभ होने के साथ ही लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिला।