दैनिक भास्कर व आलोक सिटी मॉल का समर सिल्क एण्ड हैंडलूम एग्जिबिशन का अंतिम दिन
सुभाष चौक स्थित आलोक सिटी मॉल में ग्राहकों के लिए रविवार से कपड़ों का महासेल एग्जिबिशन लगाया गया है, जिसका आज अंतिम दिन है।
इस 8 दिवसीय एग्जिबिशन में लोगों की भीड़ देखने को मिला और एग्जिबिशन में रखे गए परिधानों को लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया। जहां विशेष तौर पर जम्मू कश्मीर के तसर सिल्क साडिय़ां, एम्ब्रोयडर्ड, उत्तर प्रदेश की बनारस सिल्क, जामदानी, लखनऊ चिकन, आन्ध्र प्रदेश की धर्मावरम् वेंकटगिरी, मंगलगिरी, उपाड़ा, कलमकारी, पश्चिम बंगाल की बालूचरी, कान्या, तगेल व जामदानी, तमिलनाड़ू की कॉयम्बटोर कॉटन व कांजीवरम् सिल्क, राजस्थान की सांगानेरी प्रिंट, कोटा डोरिया, बन्धेज, ब्लॉक प्रिंट, कर्नाटका की क्रेप प्रिन्टेड व बेंगलोर सिल्क साड़ी, छत्तीसगढ़ की कान्या, ट्राइवल वर्क, कोसा सिल्क, बिहार की भागलपुरी तसर, कोसा, खादी सिल्क, गुजरात की कच्छ एम्ब्रोयडरी, पटोला, बान्धनी, पंजाब की फूलकारी वर्क सूट व ड्रेस मटेरियल, मध्यप्रदेश की चन्देरी, माहेश्वरी साड़ी व सूट के कई वैरायटी के साथ-साथ आकर्षक डिजाइन के कपड़े मिलेंगे। आलोक सिटी मॉल के संचालक आलोक रतेरिया ने बताया कि इस समर सिल्क एण्ड हैण्डलूम एग्जिबिशन का आज अंतिम दिन है और उन्हें इस एग्जिबिशन का अच्छा प्रतिसाद मिला। लोगों ने एग्जिबिशन में रखे परिधानों को काफी पसंद किया और सराहा भी।
यहां ग्राहकों को बुनकरों के मूल्य में ही सिल्क परिधान उपलब्ध कराया गया और ब्लाउज स्टिचिंग फ्री एवं 1 हजार रुपए तक का कैशबैक ऑफर भी दिया गया।
समर सिल्क एण्ड हैंडलूम एग्जिबिशन में साड़ियों की खरीदारी करतीं महिलाएं।