पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • गोदाम में की हेरफेरी, मालिक ने काम से निकाला तो दी धमकी

गोदाम में की हेरफेरी, मालिक ने काम से निकाला तो दी धमकी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोदाम में की हेरफेरी, मालिक ने काम से निकाला तो दी धमकी

रायगढ़ |
गांधी गंज रायगढ़ में रहने वाले राजकुमार अग्रवाल 62 वर्ष द्वारा 14 मार्च को थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ में उसके यहां काम करने वाले बच्चा गिरी और उसकी प|ी चिंता गिरी निवासी सांगी तराई चौकी जूटमिल के विरुद्ध 2 लाख रुपए की जबरन मांग करने की शिकायत की है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका चंद्रपुर में आम का बगीचा है। जिसकी देखभाल बच्चा गिरी और उसका परिवार करते हैं। बच्चा गिरी का बेटा कुंदन गिरी सांगीतराई के गोदाम में बतौर मुंशी का काम करता था। गोदाम में हेरफेर करने पर उसे मालिक ने निकाल दिया। बेटे को काम से निकाले जाने पर बच्चा गिरी बार-बार काम में रखने के लिए दबाव बना रहा था। इसपर राजकुमार ने बच्चा को मकान खाली करने के लिए कहा। इसके बाद बच्चा और उसके परिवार ने 2 लाख रुपए मांग की और नहीं देने पर नुकसान पहुंचाने की बात कही।

खबरें और भी हैं...