पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • हटाने की सूचना मिली तो निगम पहुंचकर 300 सफाईकर्मियों ने प्रदर्शन किया

हटाने की सूचना मिली तो निगम पहुंचकर 300 सफाईकर्मियों ने प्रदर्शन किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्लेसमेंट के तहत काम कर रहे निगम के आधे सफाईकर्मी को हटाने की सूचना मिली तो सोमवार की सुबह नगर निगम के करीब 300 प्लेसमेंट सफाई कर्मियों ने शहर में साफ सफाई करने का काम छोड़ अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दिया। निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हटाने का विरोध किया।

हालांकि अभी इन्हें हटाने के लिए निगम की ओर से कोई आदेश नहीं हुआ है, लेकिन इन कर्मचारियों को इसकी भनक लगते ही रोजी रोटी छीन जाने के भय से आंदोलन कर निगम के खिलाफ नारेबाजी।

शहर के 48 वार्डों में से आधे से ज्यादा वार्डों में महिला स्व सहायता समूह के महिलाओं द्वारा डोर टू डोर कचरा कलेक्शन किया जा रहा है। वहीं पिछले दिनों नगरीय निकाय एवं प्रशासन विकास विभाग ने प्लेसमेंट कर्मियों की संख्या आधी कर स्वच्छता अभियान के तहत शहर की सफाई व्यवस्था को पूरी तरह से महिला स्व सहायता समूह के हवाले करने का आदेश जारी किया था। वर्तमान में प्लेसमेंट के तहत 300 कर्मचारी निगम में काम कर रहे हैं। इनमें से 175 कर्मियों को हटाना है। फिलहाल निगम से कोई आदेश तो जारी नहीं हुआ है, मगर इन कर्मियों को इसकी भनक लगते ही विरोध प्रदर्शन करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल की। सोमवार को हड़ताल करने से शहर के आधे हिस्से में सफाई नहीं हुई है।

खबरें और भी हैं...