पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • दीनदयाल कॉलोनी में 1 माह से चिकनपॉक्स फैला पार्षद बोले मैं तो घूमता हूं, कहीं नजर नहीं आया

दीनदयाल कॉलोनी में 1 माह से चिकनपॉक्स फैला पार्षद बोले-मैं तो घूमता हूं, कहीं नजर नहीं आया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्ड में फैले चिकनपॉक्स से सबसे ज्यादा बच्चे संक्रमित हैं। स्वास्थ्य विभाग न तो इलाज कर रहा है और न ही लोगों को जागरूक। अंजाने में बच्चे संक्रमित लोगों के संपर्क में आकर हो रहे हैं बीमार।

मैं स्वास्थ्य विभाग से बात कर इलाज कराऊंगा: पार्षद देवांगन

वार्ड के लोग जहां महीनेभर से चिकनपॉक्स फैले होने की शिकायत कर रहे हैं वहीं वार्ड के पार्षद संजय देवांगन ने कहा, मैं घूमता रहता हूं वार्ड में मुझे कोई मरीज दिखाई नहीं दिया। मुझसे किसी ने शिकायत नहीं की। पार्षद ने स्वास्थ्य विभाग से बात कर लोगों का इलाज कराने की बात कही।

ये सावधानी जरूरी

मेकाहारा के स्किन रोग विशेषज्ञ डॉ दिलीप सा ने बताया कि चिकनपॉक्स वाले मरीजों को अलग रखना चाहिए। यह एक से दूसरे में फैलने वाला रोग है। ऐसे में डॉक्टर से जांच करा चाहिए। उन्होंने बताया कि वयस्क मरीजों में निमोनिया होने का खतरा बना रहता है। वहीं गर्भवती महिलाएं जिनको पहले कभी चिकनपॉक्स नहीं हुआ है, उनको पीड़ितों के संपर्क में नहीं आना चाहिए।

चिकनपॉक्स होने के प्रमुख कारण

गंदा खाना खाने या पानी पीने से, खुले में रखा सामान खाने से

अत्यधिक ठंड या गर्मी लगने से भी यह बीमारी होती है।

बेरीसेला वायरस के सक्रिय होने से भी यह बीमारी होती है।

जिसकी त्वचा ज्यादा संवेदनशील होती है,उसे चिकनपॉक्स होने की आशंका ज्यादा होती है।

चिकनपॉक्स के लक्षण

बच्चों को बुखार आना और दो दिन तक रहना। यह लाल उभरे दानों से शुरू होता है। ये दाने बाद में फफोले बन जाते हैं। मवाद आने लगता है, मवाद फूटकर खुरदुरा हो जाता है। यह मुख्य रूप से चेहरे, सिर, पीठ और टांगों में दिखाई देता है। इसमें तेज खुजली होता है। भूख ना लगना, उल्टी होना प्रमुख लक्षण है।

खबरें और भी हैं...