पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • पेंशन वृद्धि व एरियर्स की मांग को लेकर पेंशनर्स संघ का प्रदर्शन आज

पेंशन वृद्धि व एरियर्स की मांग को लेकर पेंशनर्स संघ का प्रदर्शन आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़ | पेंशन राशि में सातवां वेतनमान जोड़कर भुगतान करने व 32 माह के एरियर्स में भी बढ़े वेतनमान के आधार पर भुगतान सहित पेंशनर्स के लिए डे केयर सेंटर व दवाओं का इंतजाम करने संबंधी मांग को लेकर छत्तीसगढ़ पेंशनर्स कल्याण संघ 17 अप्रैल को कलेक्टर कार्यालय के सामने प्रदर्शन करने की तैयारी में है।

पेंशनर्स की समस्याओं को बताते हुए छग पेंशनर्स कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष राजीव र| चौबे ने बताया कि सरकार पेंशनर्स की मांग पर ध्यान नहीं दे रही है। श्री चौबे ने बताया कि जिले के पेंशनर्स लगातार केंद्रीय पेंशनधारी कर्मचारियों के मापदंडों के आधार पर सातवां वेतनमान आधारित पेंशन की मांग कर रहे हैं। साथ ही 32 माह का एरियर्स भुगतान भी छठवां वेतनमान जोड़कर दिए जाने की मांग की जा रही है, किंतु पेंशनर्स की किसी भी मांग पर शासन गंभीर नहीं है। इस वजह से छग पेंशनर्स कल्याण संघ के तत्वावधान में जिला पेंशनर्स संघ द्वारा मंगलवार को कलेक्टोरेट में एकदिवसीय प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।



अध्यक्ष राजीव राय चौबे ने सभी पेंशनर्स से 17 अप्रैल सुबह 11 बजे कलेक्टोरेट में उपस्थित होने कहा है।

पेंशनर्स की मांगें

पेंशनर्स को 2016 से सातवां वेतनमान आधारित पेंशन राशि एरियर्स जोड़कर भुगतान किया जाए। बकाया 32 माह का एरियर्स छठवां वेतनमान जोड़कर भुगतान किया जाए। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को पेंशन स्वीकृति एवं पीपीओ जारी करने का अधिकार जिला कोषालय अधिकारी को दिया जाए। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति तिथि को पेंशन के साथ.साथ उत्पादन की राशि, अवकाश नकदीकरण की राशि एवं समूह बीमा योजना की राशि जीपीएफ का भुगतान किया जाए। पेंशनर्स को बैठने के लिए डे.केयर सेंटर जिला मुख्यालय में बनाया जाए। समस्या पेंशनर्स को जिला एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में निशुल्क चिकित्सा की सुविधा दी जाए तथा 1 हजार रुपए तक की दवाई दिए जाने के बंधन को समाप्त किया जाए।

खबरें और भी हैं...