लैलूंगा के जंगल में मिली लाश की कुमारी यादव के रूप में हुई पहचान
रायगढ़ | रविवार की देर शाम लैलूंगा के जतरा गांव के जंगल में एक महिला की लाश मिली थी। महिला की हत्या कर उसके शव को पत्तों से ढंक दिया गया था। पुलिस ने जांच में महिला की हत्या पर दुष्कर्म की भी आशंका व्यक्त की है। अज्ञात महिला की पहचान कुमारी यादव पति लच्छू राम यादव 35 वर्ष निवासी सिहारधार के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध धारा 302, 201 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना किया जा रहा है।