पिकअप पलटी, एक दर्जन से अधिक लोग हुए घायल
सोमवार की रात साढ़े आठ बजे भजन कार्यक्रम में शामिल होने ओडिशा से रायगढ़ आए लोगों की वापसी में गाड़ी पलट गई। सरिया के भुलूमुड़ा गांव के नजदीक हुई दुर्घटना में इसपर सवार 20 लोग घायल हो गए। घायलों को सरिया अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जिनकी स्थिति गंभीर है उन्हें रायगढ़ और बरगढ़ के अस्पताल में ले जाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को ओडिशा के झारपाली से लगभग 25 ग्रामीण पिकअप मालवाहक पर सवार होकर हमीरपुर गांव में कुष्टोगुरु कार्यक्रम में भजन करने आए थे। दिन भर चले भजन कार्यक्रम के बाद शाम को भजन मंडली अपने घर वापस जा रही थी। घटना के बाद गाड़ी के ड्राइवर सुब्रत बारिक 20 लोगों में 5 से 6 लोगों की स्थिति नाजुक बताई जा रही थी, जिन्हें रायगढ़ और बरगढ़ के परिजन इलाज के लिए लेकर गए है।
सरिया के स्वास्थ्य केंद्र में घायल।