पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • 20 किमी में एनएच की सड़क पर मिले 22 गड्ढे, कहीं स्लैब नहीं डाला तो कहीं बीच सड़क ही उखड़ गई

20 किमी में एनएच की सड़क पर मिले 22 गड्ढे, कहीं स्लैब नहीं डाला तो कहीं बीच सड़क ही उखड़ गई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़ | सोमवार को भास्कर की टीम रायगढ़ से सराईपाली तक बन रहे एनएच का जायजा लेने निकली। हमारी टीम ने रायगढ़ से कठली तक 20 किमी का सफर तय किया। मात्र 20 किमी के सफर में 22 गड्ढे मिले। कहीं स्लैब नहीं डाला गया है तो कहीं सड़क उखड़ी दिखी। जहां स्लैब नहीं डाले गए हैं वहां पर छड़ निकली है। इससे राहगीरों को हमेशा खतरा बना रहता है। ज्यादातर पुल पुलियों वाली जगह पर स्लैब अधूरे हैं। बीच सड़क में एक फुट तक की गहराई वाले गड्ढे भी मिले। निर्माण मार्च 2017 तक निर्माण पूरा करना था। डेडलाइन को एक साल बीत चुका है लेकिन अभी तक सिर्फ 41 किमी सड़क बना है। यह प्रोजेक्ट 328 करोड़ का है।

01. एक तरफ सड़क बनकर तैयार है दूसरी तरफ नहीं बनी, इसलिए छड़ बाहर निकला हुआ है। यह हादसे का कारण बन सकता है।

क्या कहते हैं अफसर

एनएच के ईई मनोज थोरात से जब बातचीत की गई तो उन्होंने कहा जुलाई माह तक निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा। उन्होंने तब ऐसा कहा जब तीन साल में सिर्फ 41 किमी सड़क बना है। उन्होंने ठेकेदार पर नाराजगी भी जताई।

अधूरी सड़क पर ट्रक के गुजरने पर उठता है धूल का गुबार, बाइक चालक होते हैं परेशान

02. नई सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। इससे निर्माण की क्वालिटी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

नेशनल हाइवे 216

3 साल से बन रही है सड़क, मार्च 17 में पूरा होना था। 10 हजार से ज्यादा लोग रोज होते हैं अधूरी सड़क में परेशान। 328 करोड़ का ठेका नोएडा की एरा कंपनी को दिया गया है। 50 से ज्यादा बार लेटलतीफी के कारण लोगों ने किया आंदोलन। 2 हजार से अधिक बड़े वाहन गुजरते हैं इस रोड से।

03. सड़क में रोजाना पानी नहीं डाला जाता, इसके कारण भारी वाहनों के गुजरने के बाद धूल के गुब्बार उड़ते हैं।

खबरें और भी हैं...