पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • खड़ी गाड़ी पर ठोकर, युवक की स्टंप से पिटाई करने के बाद टांगी से हमला

खड़ी गाड़ी पर ठोकर, युवक की स्टंप से पिटाई करने के बाद टांगी से हमला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़ | सड़क किनारे खड़ी बाइक पर ठोकर मारने के विवाद में दो युवकों ने एक युवक की क्रिकेट स्टंप से पिटाई करने के बाद टांगी से हमला कर दिया। घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना खरसिया थाने की है। पुलिस ने बताया कि ग्राम तेली कोट निवासी संपत पिता पदुमदास 30 वर्ष 13 मई की शाम अपने घर के सामने बैठा था कि करीब 7.30 बजे बाइक पर लालू और नानू यादव खरसिया तरफ जा रहे थे जिन्होंने रोड पर खड़ी संपत दास की गाड़ी को ठोकर मार दिया। इस पर संपत ने ठीक से गाड़ी चलाने के लिए कहा तो दोनों युवकों ने विवाद करते हुए युवक की स्टंप से पिटाई करने के बाद टांगी से हमला कर दिया।

खबरें और भी हैं...