पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • बड़माल में अवैध खनन, जोगी कांग्रेस ने डंप गिट्टी और रेत कराया जब्त

बड़माल में अवैध खनन, जोगी कांग्रेस ने डंप गिट्टी और रेत कराया जब्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोगी कांग्रेस ने पुसौर के बड़माल में रेत के अवैध खनन पर हल्ला बोला। मंगलवार को जोगी कांग्रेसियों ने बीजेपी के नेताओं पर रेत का अवैध खनन करने का आरोप लगाया। खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने के विरोध में चक्काजाम भी किया। जोगी कांग्रेस नेताओं द्वारा चक्काजाम करने की सूचना पुसौर के प्रशिक्षु नायब तहसीलदार विवेक पटेल व पुसौर पुलिस को हुई तो वे मौके पर कार्यकर्ताओं को समझाने पहुंचे। जोगी कांग्रेस के लोग कार्रवाई पर अड़े रहे तो नायब तहसीलदार ने माइनिंग विभाग को इसकी जानकारी दी। थोड़ी देर बाद माइनिंग इंस्पेक्टर अनिल साहू, हीरादास भारद्वाज और सुपरवाइजर सुनील शर्मा मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान खनिज विभाग के अफसरों को शासकीय भूमि पर करीब 200 घन मीटर गिट्टी व एक निजी भूमि पर 300 घन मीटर रेत मिली। लावारिस समझकर जब्त करते हुए ग्राम कोटवार के सुपुर्द कर दिया। नायब तहसीलदार ने कार्रवाई के दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच को मौके पर बुलाया, लेकिन सरपंच मौके पर उपस्थित नहीं हुआ।

दो कंपनियों को जारी किया नोटिस

खनिज विभाग की टीम ने बड़माल में स्थित बेचिंग प्लांट, ऑयल ड्रेंगल लिमिटेड में जांच किया तो पाया कि वहां भी रेत व गिट्टी डंप किया हुआ पाया। जब दोनों कंपनियों से खनिज विभाग के अफसरों ने रायल्टी पर्ची मांगी तो उपलब्ध नहीं करा पाए। इस पर खनिज विभाग ने नोटिस जारी करते हुए सप्ताह भर के भीतर जवाब तलब किया है।

खबरें और भी हैं...