पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • दफ्तरों में ताला लगा डेढ़ घंटे के लिए प्रदर्शन में पहुंचे कर्मी

दफ्तरों में ताला लगा डेढ़ घंटे के लिए प्रदर्शन में पहुंचे कर्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश की भाजपा सरकार को 2013 चुनावी घोषणा पत्र को याद दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ लिपिक वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा रायगढ़ के सैकड़ों कर्मचारियों ने मंगलवार को कलेक्टोरेट गेट के पास सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। राजस्व, तहसील, शिक्षा समेत अन्य विभागों के कर्मचारी प्रदर्शन में पहुंचे थे। इस दौरान एसडीएम व तहसील ऑफिस के कर्मचारियों की कक्ष में ताला लगा हुआ मिला।

कर्मचारी करीब एक से डेढ़ घंटे के लिए गए हुए थे। इस दौरान दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रों से अपनी समस्याओं का निराकरण के लिए पहुंचे लोगों को इधर उधर भटकना पड़ा। हालांकि कर्मचारियों ने जल्द ही अपना प्रदर्शन खत्म कर सीएम व मुख्य सचिव के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर आंदोलन समाप्त कर दिया। वहीं तहसील कार्यालयों में भी प्रदर्शन किया गया। यहां तहसीलदारों को ज्ञापन सौंपा गया। कर्मचारियों ने बताया कि अगर उनकी मांगों को जल्द ही पूरा नहीं किया जाएगा तो 12 जून से अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा। छग प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय ने कहा विधानसभा चुनाव 2013 के चुनावी घोषणा पत्र में डॉ. रमन सिंह द्वारा प्रदेश के अधिकारियों-कर्मचारियों को चार स्तरीय पदोन्नति वेतनमान देने, वेतन विसंगतियां दूर करने, भर्ती, क्रमोन्नति, पदोन्नति तथा शासकीय कर्मचारियों को 33 वर्ष सेवाकाल के स्थान पर 25 वर्ष की सेवा अवधि में पूर्ण पेंशन की पात्रता देने सहित अनेक वायदे किए थे। लेकिन आज पर्यंत तक वादों पर कोई क्रियान्वयन नहीं किया गया है। जबकि भाजपा सरकार को फेडरेशन द्वारा समय-समय पर समस्याओं व मांगों से अवगत कराया गया लेकिन निराकरण नहीं हो पाया। मध्यप्रदेश में पदोन्नति व वेतनमान के जारी आदेश सौंपे जाने के डेढ़ साल बाद भी इस दिशा में कोई प्रयास नहीं किया गया। प्रदेश सरकार द्वारा अपना वायदा पूरा नहीं करने की वजह से कर्मचारियों में आक्रोश है।

सांकेतिक प्रदर्शन करने के बाद सीएम व मुख्य सचिव के नाम पर डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, काम के लिए पहुंचे लोग भटकते रहे

मांग को लेकर कलेक्टोरेट गेट के पास प्रदर्शन करते छत्तीसगढ़ लिपिक वर्ग कर्मचारी संंघ।

आफिस में अिधकारी-कर्मचारी नहीं होने से ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोग भटकते रहे।

खबरें और भी हैं...