पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • अब नगर पंचायतों में भी शुरू होगा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन

अब नगर पंचायतों में भी शुरू होगा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निगम, पालिका के बाद नपं में योजना का लाभ देंगे।

भास्कर न्यूज | रायगढ़

राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) का लाभ अब जिले के पुसौर, सरिया, बरमकेला, किरोड़ीमल नगर, घरघोड़ा, लैलूंगा और धरमजयगढ़ के लोगों को भी मिलेगा। अभी तक नगर निगम रायगढ़, सारंगढ़ नगर पालिका और खरसिया नगर पालिका में ही इस योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा था। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना को विस्तार करते हुए राज्य शासन के नगरीय प्रशासन विकास विभाग द्वारा अब नगर पंचायतों में भी शुरू की जाएगी।

एनयूएलएम योजना में लोगों को बैंक से लिंक करके स्वरोजगार के लिए ऋण व अनुदान प्रदान किया जाएगा। नगरीय प्रशासन विभाग की मंगलवार को समीक्षा के दौरान विभागीय मंत्री अमर अग्रवाल ने यह आदेश जारी किए हैं।

क्या है राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन

राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन का मकसद शहरों में रहने वाले लोगों को बेहतर सुविधाओं के साथ ही उन्हें रोजगार प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षण देना है। इसके तहत शहरों में रहने वाले आवासहीन लोगों को आवास उपलब्ध कराए जाने, फेरी व्यवसायियों की मदद, युवाओं को रोजगार के लिए विभिन्न प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाती है। यह योजना वर्ष 2014 में शुरू की गई है।

मिलते हैं रोजगार के अवसर

राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में ‘’कौशल प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट के माध्यम से रोजगार’’ के तहत प्रत्येक शहरी गरीब को प्रशिक्षण के लिए 15,000 रुपए की व्यय राशि दी जाती है। इसके अलावा ‘’सामाजिक गतिविधि और संस्‍था गत विकास’’ के तहत गठित होने वाले स्वयं सहायता समूहों को सदस्‍यों के प्रशिक्षण के लिए शुरुआत में 10,000 रुपए दिए जाते हैं। ऐसे समूहों के पंजीकृत क्षेत्रीय महासंघों के लिए 50 हजार की सहायता प्रदान की जाती है।

ब्याज में भी छूट

छोटे निजी उद्यम स्थापित करने के लिए शहरी गरीबों को ब्याज में पांच से सात प्रतिशत की छूट दी जाती है। इसमें एकल निजी उद्यम के लिए दो लाख और ग्रुप इंटरप्राइजेज के लिए दस लाख तक का लोन मिलता है।

खबरें और भी हैं...