तालाब से स्नान कर लौट रही युवती से छेड़खानी, थाने में मामला दर्ज
रायगढ़ | तालाब से स्नान कर लौट रही युवती से छेड़खानी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। खरसिया पुलिस ने बताया कि 12 मई की सुबह 11 बजे युवती स्नान कर तालाब से पैदल घर जा रही थी। इसी बीच गांव का आरोपी जोंगेदर सतनामी (27) युवती के पीछे बाइक में आया। उसने युवती पर भद्दे कमेंट किए। इसके अलावा युवती को भगाकर ले जाने की बात कही। भय से युवती पड़ोस के घर में छिप गई। यहां भी आरोपी पहुंचा और युवती से छेड़खानी करने लगा। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।