पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • कोतरलिया साइडिंग में लोडर के नीचे आया ठेकेदार, मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

कोतरलिया साइडिंग में लोडर के नीचे आया ठेकेदार, मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़ | कोतरलिया रेलवे साइडिंग में लोडर से कुचलकर ठेकेदार की मौत हो गई। यह घटना रैक पाइंट खाली करने के दौरान हुई। इस घटना के बाद रेलवे साइडिंग में हड़कंप मच गया। आनन फानन में मेडिकल रिलीव वैन रवाना की गई।

इसमें सुरक्षा विभाग और मैकेनिकल विभाग के अफसर भी मौके पर पहुंचे। मामले में लोडर चालक के खिलाफ चक्रधर नगर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने हंगामा मचाया कोतरलिया रेलवे साइडिंग के पास मंगलवार की रात्रि 12.20 बजे मालगाड़ी निकल रही थी। उसी समय साइडिंग का लेबर कांट्रेक्टर गजपति पटेल (50) अपनी मोटर सायकल में सवार होकर घर लौट रहा था। लोडर वाहन का चालक आरोपी रवि बिहारी लापरवाही पूर्वक लोडर को बैक कर रहा था। आरोपी ने लापरवाही वाहन चलाते हुए गजपति को अपनी चपेट में ले लिया। इससे गजपति भोय के सिर एवं हाथ में गंभीर चोंट आई और उसने घटनास्थल में ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद नाराज ग्रामीणों ने लोडर वाहन चालक की पिटाई कर दी। वहीं शव बुधवार सुबह तक शव उठाने नहीं दे रहे थे। वे प्रबंधन व रेल अफसरों को बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं। वे मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग पर अड़े हुए थे। मौके पर चक्रधर नगर टीआई एवं रेलवे एडी वेन के मौके पर पहुंचने बाद भी वे अपनी जिद में अड़े हुए थे। दोपहर 12 बजे तक लोगों से चर्चा जारी थी।

खबरें और भी हैं...