पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • डीन ने की घटिया निर्माण की शिकायत पीडब्ल्यूडी के ईई बोले अचानक 3 साल बाद कैसे याद आई

डीन ने की घटिया निर्माण की शिकायत पीडब्ल्यूडी के ईई बोले अचानक 3 साल बाद कैसे याद आई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेडिकल कॉलेज ने लोक निर्माण विभाग पर घटिया निर्माण के आरोप लगाए हैं। इसकी शिकायत करने वाला दूसरा कोई नहीं बल्कि खुद डीन डॉ एसएल आदिले हैं। उन्होंने स्टॉफ क्वार्टर, बॉयज हॉस्टल, डाक्टर्स क्वार्टर में गुणवत्ताहीन निर्माण की शिकायत की। इस पर पीडब्ल्यूडी के ईई पवन दीवान ने कहा कि हैंडओवर किए तीन साल हो गया, लेकिन शिकायत नहीं मिली। अब अचानक कैसे उन्हें निर्माण में कमी क्यों दिख रही है।

मेडिकल कॉलेज का निर्माण 2008 से चल रहा है। खराब लोकेशन और विसंगतिपूर्ण ड्राइंग डिजाइन के कारण लागत दोगुना हो चुकी है। उसपर अब भ्रष्टाचार के आरोप लगने लगे हैं। कॉलेज के डीन डॉ एसएल आदिले स्टॉफ क्वार्टर टाइप-5,4,6 बॉयज हॉस्टल, डॉक्टर्स क्वार्टर को लेकर गंभीर शिकायत की है। पीडब्लूडी मुख्यालय को भेजी गई शिकायत में कहा गया है कि यहां कई सामग्री गुणवत्ताहीन हैं। दीवारों में सीपेज आ रहा है। नल से लेकर कई अन्य सामान खराब क्वालिटी के हैं।

दीवारों में पानी रिस रही है। छत का स्लोप भी ठीक नहीं है। छतों में पानी जमा हो रहा है। इससे सीपेज की समस्या होने लगी है। करीब छह बिंदुओं पर शिकायत पर ईएनसी डीके प्रधान ने ईई एके दीवान को जांच के आदेश दिए हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी हर निर्माण में गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

डॉक्टरों के लिए 4 क्वार्टर कम बनाए

पीडब्ल्यूडी में अनियमितता कभी रूका ही नहीं। सड़कों के निर्माण लापरवाही के कारण अभी से कई सड़कें उखड़ने लगी हैं। मेकाहारा परिसर में डॉक्टर्स क्वार्टर्स निर्माण में भी इसी तरह की अनियमितता बरती गई। यहां चार क्वार्टर कम बने हैं। जबकि इसके लिए स्वीकृत राशि को पूरा खर्च किया गया है। इस मामले की विभागीय जांच जारी है।

एक रात स्टॉफ क्वार्टर में गुजारे तब पता चली मकान में है सीपेज

कॉलेज के डीन डॉ एसएल आदिले ने कहा, घटिया निर्माण की सभी शिकायत करते थे। इसकी सुध लेने के लिए कुछ दिन पहले वो एक रात स्टॉफ क्वार्टर में रूक गए। उसी रात बारिश हुई। स्टॉफ की शिकायत सही पाई गई। रातभर रूकने के बाद दूसरे दिन ही उन्होंने इसकी शिकायत पीडब्ल्यूडी से की।

मेडिकल कॉलेज के स्टॉफ क्वार्टर, डॉक्टर्स क्वार्टर, बॉयज हास्टल में घटिया निर्माण हुई है। मैंने स्वयं जाकर जायजा लिया है। यहां तक स्टॉफ क्वार्टर में मैने एक रात गुजारी। बरसात होने के बाद घटिया निर्माण की पोल खुल गई। इस मामले में मैने पीडब्ल्यूडी से शिकायत की है।\\\'\\\' डॉ एसएल आदिले, डीन, मेडिकल कॉलेज

ये सब रूटीन वर्क है। उनकी शिकायत ज्यादा गंभीर नहीं है। तीन साल से स्टॉफ रह रहे हैं लेकिन कोई शिकायत नहीं मिली। अब अचानक कैसे घटिया निर्माण की याद आई। हम उनकी शिकायत पर वर्क कर रहे हैं।\\\'\\\' एके दीवान, ईई, पीडब्ल्यूडी

खबरें और भी हैं...