पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • ई वे बिल प्रणाली के संबंध में बिलासपुर में शुरू हुआ प्रशिक्षण

ई-वे बिल प्रणाली के संबंध में बिलासपुर में शुरू हुआ प्रशिक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़ | छत्तीसगढ़ में जीएसटी अधिनियम 2017 की ई-वे बिल के अंतर्गत अंतरराज्यीय परिवहन के प्रावधान एक जून से लागू किए जा रहे हैं। इस संबंध में सभी संबंधितों को जानकारी प्रदान करने के लिए बुधवार 16 मई से प्रशिक्षण शुरू हुआ है। राज्य के सभी संभागीय आयुक्त कार्यालयों में 16 मई को तीन बजे से प्रशिक्षण शुरू किया गया है। बुधवार को ही हितग्राही अर्थात ट्रांसपोर्टर्स का प्रशिक्षण हुआ। 18 मई को टैक्स एडवोकेट, प्रेक्टिशनर और प्रोफेशनल लोगों को संभागीय कार्यालय में ही प्रशिक्षण दिया जाएगा। संभाग के मास्टर ट्रेनर उन्हें प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। इसके अलावा संबंधित वृत्त कार्यालयों में 17 मई को बड़े व्यापारियों और उनके लेखापाल का प्रशिक्षण होगा। इसी दिन विकासखंड के बड़े व्यवसायियों और उनके लेखापालों का प्रशिक्षण भी वृत्त कार्यालयों में आयोजित किया गया है। इसके साथ ही 15 से 25 मई तक व्यवसायियों के लिए पंजीयन अभियान चलाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...