आतंकवाद विरोधी दिवस पर ली गई शपथ
रायगढ़ | आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर सोमवार को डिप्टी कलेक्टर निशा नेताम ने कलेक्टोरेट परिसर के अधिकारी कर्मचारियों को आतंकवाद व हिंसा का विरोध करने तथा विघटनकारी शक्तियों को लडऩे की शपथ दिलाई । इस अवसर पर सहायक कलेक्टर (परिवीक्षाधीन) मयंक चतुर्वेदी, आयुष अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित थे।