डीएल.एड के लिए एक जून को जारी होगा प्रवेश पत्र
रायगढ़ | बीएड व डीएलएड कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा 7 जून को होगी। इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 1 जून को जारी होगा। सभी जिलों में इसके लिए परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। राज्य के शिक्षण संस्थानों में बीएड की 14हजार सीटें हैं। इनमें दाखिला इसी प्रवेश परीक्षा के माध्यम होगा। बीएड की प्रवेश परीक्षा पहली पाली में सुबह 10 बजे जबकि डीएल.एड की प्रवेश परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे आयोजित की जाएगी। वेबसाइट cgvyapam.choice.gov.in पर प्रवेश पत्र जारी होंगे।