विद्युत मंडल द्वारा मंगलवार को सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर 3 बजे कोतरा रोड, ढिमरापुर, कोतवाली क्षेत्र में सप्लाई बंद रखी जाएगी। इस कोतवाली में ट्रांसफार्मरों की मरम्मत, ढिमरापुर में नए खंभे व कोतरा रोड में खराब मौसम के कारण आई खराबी को दुरूस्त किया जाएगा। ताकि आने वाले दिनों में उपभोक्ताओं को किसी तरह की कोई परेशानी न हो।
विभाग के मेंटेनेंस स्टॉफ एक ही समय में सभी इलाकों में सुधार कार्य करेंगे। इस दौरान सतीगुड़ी चौक और ढिमरापुर चौक के 90 फीसदी क्षेत्रों में सप्लाई प्रभावित रहेगी। इसमें कई गजानन पुरम, फ्रेंड्स कॉलोनी, विकास नगर, बैकुंठपुर, बाउलीकुंआ, दरोगापारा, पीडी कॉलेज, राजीव नगर व आसपास इलाके शामिल है। इसी तरह कोतवाली थाना, पुराना हटरी, लाल टंकी, सदर बाजार, हटरी चौक गद्दी चौक, हंडी चौक व आसपास के इलाकों में बिजली प्रभावित रहेगी।