रायगढ़ | सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने डेढ़ लाख का सामान पार कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के चिरंजीव नगर में रहने वाले अशोक सिंह (52) रविवार की रात अपने परिवार समेत कोसमनारा बाबाधाम में दर्शन करने गए थे। दर्शन करके रात 3 बजे घर लौटे तो देखे कि घर के मुख्य द्वार का कुंदा टूटा हुआ था, जबकि दरवाजा अंदर से बंद था। अशोक सिंह पीछे के दरवाजे से घर में आए तो देखा बिखरा हुआ था। अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर व नकद 3000 समेत डेढ़ लाख के सामान पार हो गए थे।