पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • िवकास यात्रा के कारण रुकी टायलेट घोटाले पर कार्रवाई

िवकास यात्रा के कारण रुकी टायलेट घोटाले पर कार्रवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़ | स्वच्छ भारत अभियान के तहत निगम द्वारा शहर के 48 वार्डों में बनाए गए करीब साढ़े 7 हजार टायलेट में गड़बड़ी का मामला सामने आया था। भास्कर द्वारा इस गड़बड़ी को उजागर करने के बाद नगर निगम परिषद की टीम ने एक जांच टीम बनाई थी। रिपोर्ट पर कार्रवाई नहीं हुई तो कलेक्टर से जांच कराने की मांग हुई थी। जिस पर शम्मी आबिदी के द्वारा जिपं सीईओ चंदन त्रिपाठी के नेतृत्व में कमेटी बनाई। इस टीम द्वारा निगम से सारे दस्तावेज लेने के बाद जांच शुरू की गई थी।

जांच टीम के आरईएस के इंजीनियरों से डोर टू डोर पड़ताल भी करवाई गई। जिसमें दो वार्डों में जांच पूरी कर ली गई। लेकिन मार्च में अप्रैल तक लोक सुराज अभियान और विकास यात्रा में अफसरों के बिजी होने की वजह से जांच बंद हो गई है।

26 को सामान्य सभा 27 को शहर में सीएम, करेंगे शिकायत: 26 मई को नगर निगम सामान्य सभा की बैठक आयोजित होगी। जिसमें मामला एक बार फिर उठेगा। बीते अप्रैल में बजट सत्र के लिए रखी गई बैठक में पार्षदों ने टायलेट गड़बड़ी पर निगम के दोषी अफसरों व ठेकेदारों पर कार्रवाई करने की मांग उठाई थी। जिस पर निगम कमिश्नर के द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ऐसे में फिर यह मामला सामान्य सभा में उठेगा। वहीं 27 मई को मुख्यमंत्री विकास यात्रा के लिए रायगढ़ पहुंच रहे हैं। उनसे भी शिकायत करने की बात कही जा रही है।

खबरें और भी हैं...