पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • हरियाली ऐसे हराती है गर्मी को: छांव नहीं तो 490 और जहां पेड़ लगे हैं वहां तापमान 38.70

हरियाली ऐसे हराती है गर्मी को: छांव नहीं तो 490 और जहां पेड़ लगे हैं वहां तापमान 38.70

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़ | भीषण गर्मी से राहत पाना चाहते हो तो पौधे लगाइए। सघन हरियाली में 5 से 7 डिग्री तक पारा गिराने की क्षमता होती है। भास्कर ने पेड़-पौधों की अधिकता और कम पेड़ वाली कुछ सड़कों का तापमान मापा तो तापमान में अंतर दिखा। पेड़ों के कम होने का कितना असर पड़ सकता है। इसकी स्थिति रायगढ़ शहर की दो तस्वीरों में दिखाई देती है। सोमवार को भास्कर टीम ने शहर में अलग-अलग जगहों का तापमान नापने वाली घड़ी से 30 मिनट के अंतराल में दो जगहों का तापमान लिया।

खतरे में जीवन

हरे भरे पेड़ हमें ऑक्सीजन देते हैं। कारखानों का धुआं, पेट्रोल-डीजल का प्रदूषण कम करते हैं। जहां पर पेड़ पौधे अधिक रहते है वहां नमी बढ़ जाती है। जिससे तापमान नियंत्रण में रहता है। इसकी वजह से लोग पहले सड़क किनारे भारी मात्रा में पौधे लगाते थे, लेकिन बीते कुछ सालों में इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए पेड़ पौधे काटे जा रहे हैं। मानव जीवन के लिए यह बेहद खतरनाक है। डॉ. एमपी मिश्रा, पर्यावरण विशेषज्ञ बिलासपुर।

रायगढ़-रेंगालपाली रोड, गढ़उमरिया के पास मेन रोड

490

तापमान

2.54 बजे दोपहर

रायगढ़-महापल्ली रोड, मनकामेश्वर मंदिर के नजदीक

38.70

तापमान

2.24 बजे दोपहर

जहां छांव वहां होंगे सुकून

कलेक्टोरेट से डिग्री कॉलेज तक करीब 300 मीटर तक पेड़ पौधे लगे हैं। पहाड़ मंदिर रोड में पंडरीपानी मनकामेश्वर मंदिर से लेकर जामगांव तक। भूपदेवपुर-खरसिया रोड में रामझरना के पास। रायगढ़ घरघोड़ा मार्ग में बीच बीच में सड़क किनारे पौधे। रायगढ़-तमनार रोड पर।

आंखों की रोशनी बढ़ाती है

हरियाली आंखों की रोशनी बढ़ाती है। पेड़-पौधों से प्रदूषण कम होता है। पेड़ हमें प्राणवायु देते हैं। पेड़ों के बगैर मानव जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। डॉ. पुष्पा पटेल, चिकित्सक

खबरें और भी हैं...