पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लेबर रूम में सुविधा दो और इनाम जीतो

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रसव के दौरान लेबर रूम और ऑपरेशन थिएटर में बेहतर सुविधा देने वाले अस्पताल को तीन लाख रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

यह राशि लक्ष्य कार्यक्रम के अंतर्गत दी जाएगी। इसी तरह सिविल अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को दो लाख रुपए दिए जाएंगे।

केन्द्र सरकार द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के प्रथम चरण में 38 स्वास्थ्य केंद्रों के लेबर रूम को गुणवत्तापूर्ण बनाते हुए वहां के चिकित्सकों, स्टाफ को बेहतर सेवा देने के लिए प्रशिक्षित भी किया जाएगा। इसमें रायगढ़ का अस्पताल भी शामिल है।

लेबर रूम में कार्यरत स्टाफ का आत्मविश्वास बढ़ाने व उन्हें प्रेरित करने के लिये लक्ष्य मेडल भी दिये जाएंगे। इससे शासकीय अस्पतालों के प्रति जन सामान्य का विश्वास बढ़ेगा।

खबरें और भी हैं...