मजदूर दिवस पर सत्तीगुड़ी चौक से निकाली जाएगी रैली
अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस को लेकर ट्रेड यूनियन कौंसिल की बैठक भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता आरआर चौबे ने की।
यूनियन कौंसिल रायगढ़ के संयोजक गणेश कछवाहा ने वर्तमान राजनैतिक सामाजिक एवं आर्थिक परिस्थितियों पर कहा है देश गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। संविधान और लोकतंत्र के समक्ष गंभीर चुनौतियां खड़ी हो रही है। सामाजिक ताना बाना, राष्ट्रीय एकता अखंडता व साम्प्रदायिक सद्भाव खतरे में है। बैठक में मई दिवस आयोजन के लिए 6 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन किया। जहां निर्णय लिया गया कि 1 मई को शाम साढ़े 5 बजे सत्तीगुडी चौक से रैली निकाली जाएगी जो शहर प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः सत्तीगुडी चौक पहुंचकर सभा में तब्दील हो जाएगी।
अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस को लेकर हुई बैठक में उपस्थित लोग।