एमएड में प्रवेश, ऑनलाइन आवेदन 15 अप्रैल से
एमएड में प्रवेश, ऑनलाइन आवेदन 15 अप्रैल से
रायगढ़ | एमएड की पढ़ाई कर रहे विभागीय प्रशिक्षणार्थियों के लिए 15 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान की वेबसाइट scert.cg.gov.in में आवेदन 1 मई तक किए जा सकते हैं। शिक्षा महाविद्यालय के प्राचार्य के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करने वाले विभागीय प्रशिक्षणार्थियों को एमएड 2018-20 के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।