पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • दिनभर धूप की आंख मिचौली, शाम को काले बादल छाने के बाद धूल भरी हवा भी चली

दिनभर धूप की आंख मिचौली, शाम को काले बादल छाने के बाद धूल भरी हवा भी चली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बंगाल की खाड़ी में चक्रवात के बाद 3 किलोमीटर तक बनी द्रोणिका के मिलेजुले असर से शनिवार को दोपहर बाद अचानक मौसम बदला। शहर के साथ जिले के कई हिस्सों में बदली छाई और हलकी बूंदाबांदी हुई। बादल छाए रहने से लोगों को कम से कम धूप से राहत मिली। मौसम बदलने से तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा।

मौसम विभाग के मुताबिक मौसम के 21 अप्रैल तक इसी तरह बने रहने का अनुमान लगाया है। आखिर तक चक्रवात के कारण पिछले सप्ताह भर से बदली और बूंदाबांदी के कारण तेज गर्मी से लोगों को राहत मिली है। हालांकि मौसम के इस परिवर्तन को आम और अन्य फसलों के लिए अच्छा नहीं माना जा रहा है। अगर हवा के साथ तेज बारिश होती हैं, तो इससे गेहूं की तैयार फसल व सरसों को नुकसान होगा। साथ ही सरसों की कटाई पर भी इसका असर पड़ेगा। कुल मिलाकर इस समय मौसम साफ रहे तो खेती के लिए अच्छा रहेगा। तेज हवा के कारण गेंहूं की फसल बिछ जायेगी। जिसके कारण फसल के उत्पादन पर असर पड़ सकता है। इसलिए किसान मौसम व हवा को देखते हुए एहतियात बरते।

खबरें और भी हैं...