जल विवाद: आज से ओडिशा में छत्तीसगढ़ के खिलाफ आंदोलन
जल विवाद: आज से ओडिशा में छत्तीसगढ़ के खिलाफ आंदोलन
रायगढ़/झारसुगुड़ा | महानदी पर बैराज निर्माण कर पानी के बहाव को रोकने का आरोप लगाते हुए ओडिशा की बीजेडी पार्टी बुधवार 16 मई से छत्तीसगढ सरकार के खिलाफ ओडिशा में जनजागरण आंदोलन तथा महासंग्राम की शुरूआत करेगी। छत्तीसगढ सीमा से सटे झारसुगुडा जिले लखनपुर प्रखंड अंतर्गत सुखाखोड़ा तथा बरगढ़ जिला के चिखली में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक आंदोलन की शुरुआत करेंगे। ओडिसा सरकार छत्तीसगढ सरकार पर महानदी में अवैध बैराज निर्माण का आरोप लगते हुए पिछले कई साल से निर्माण कार्य बंद करने की मांग करते आ रही है। ओडिशा सरकार नेकेंद्र सरकार से भी हस्तक्षेप की मांग की थी, काेई कार्यवाही नहीं होने पर सुप्रीम कोर्ट में भी मामला दायर किया। महानदी के ऊपर ओडिशा के 15 जिलों में लोग प्रत्यक्ष रूप से निर्भर करने के कारण इस वर्ष बैराज निर्माण से जल संकट है। ऐसे में इस मुद्दे को जनता ले जाने के उद्देश्य से शासक बीजू जनता दल ने महानदी महासंग्राम का नारा दिया है और छत्तीसगढ सरकार के ओडिशा विरोधी रवैये से लोगों को अवगत कराने एवं लोगों को इस मामले में सचेतन करने के उद्देश्य से 16 मई से महासंग्राम की शुरूआत करने जा रही है।
15 जिलों के गांवों में करेंगे पदयात्रा-आंदोलन में बीजेडी कार्यकर्ता महानदी प्रवाहित होने वाले सभी 15 जिलों तथा आसपास के क्षेत्र में पदयात्रा के माध्यम से गांव-गांव जाकर लोगों को इसकी जानकारी देंगे। पदयात्रा में बीजेडी के हजारों कार्यकर्ता समेत ओडिशा राज्य कई सामाजिक संगठन तथा जाने माने लोग भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक 16 मई को झारसुगुड़ा जिले के लखनपुर प्रखंड सुखासोड़ा में सुखी पद गई महानदी के ऊपर से जहां इस अभियान का शुरूआत कर हजारों किसानों को संबोधित भी करेंगे। वही मुख्यमंत्री 16 मई को ही बरगढ़ जिले के चिखली गांव में भी इस अभियान की शुरुआत होगी।