रायगढ़ | ये शख्स हैं बिजली विभाग में बरमकेला में
रायगढ़ | ये शख्स हैं बिजली विभाग में बरमकेला में पदस्थ लाइनमैन मदन कुमार सिदार। गर्मी के दिनों में पक्षियों को प्यास से इधर-उधर उड़ते और मरते देखा तो कुछ करने की ठानी। बरमकेला-सारंगढ़ रोड पर मल्दा के जंगलों में बगैर किसी से मदद लिए अपने खर्च से मदन ने 60 पेड़ों पर पानी के लिए डिब्बे लगा दिए। 5 लीटर के रिफाइन तेल के डिब्बे खरीदकर उसकी इस तरह से कटिंग की है कि पानी पर्याप्त भरा जा सके। कुछ पक्षी गर्मी से राहत पाने पानी में डुबकी मारते हैं, इसका भी ध्यान रखा गया है।