चेतन भगत आज शहर के लोगों को करेंगे मोटिवेट
चेतन भगत आज शहर के लोगों को करेंगे मोटिवेट
रायगढ़ | रोटरी क्लब आॅफ रायगढ़ स्टील सीटी द्वारा बुधवार 16 मई की शाम को मोटिवेशनल स्पीच सहित डांस व संगीत का आयोजन जिंदल ऑडिटोरियम में किया गया है। जहां मोटिवेशनल स्पीकर चेतन भगत अपना स्पीच देंगे। जानकारी देते हुए रोटरी क्लब आॅफ रायगढ़ स्टील सीटी के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल (बट्टीमार) ने बताया कि आज हमारे जीवन में खड़ी चुनौतियों को कितनी सहजता और सरलता से निपटाया जा सके इस उद्देश्य को लेते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।