पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • शहर के युवा इंजीनियर का अंगुल में सड़क हादसे में निधन

शहर के युवा इंजीनियर का अंगुल में सड़क हादसे में निधन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के युवा इंजीनियर का अंगुल में सड़क हादसे में निधन

रायगढ़ |
शहर के युवा इंजीनियर आशुतोष शर्मा की सोमवार को ओडिशा के अंगुल में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। वे जेएसपीएल के अंगुल स्थित संयंत्र में कार्यरत थे। संयंत्र से निकलकर वे स्कूटर से घर जा रहे थे, तभी एक ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जेएसपीएल प्रबंधन ने परिजनों को हवाई जहाज से अंगुल भेजा और देर शाम वायुमार्ग से उनके शव को परिजनों के साथ रायगढ़ लाया जाएगा। लालटंकी रोड निवासी रमेश शर्मा के 28 वर्षीय पुत्र आशुतोष शर्मा इंजीनियर थे। वे जिंदल स्टील एंड पाॅवर लिमिटेड के अंगुल संयंत्र की बार मिल में असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। सोमवार की दोपहर वे संयंत्र से अपनी स्कूटर पर घर जाने के लिए निकले। संयंत्र परिसर में एक मोड़ पर ट्रक ने उनकी स्कूटर को पीछे से चपेट में ले लिया। लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। रायगढ़ से उनके परिजनों को अंगुल लाने के लिए जेएसपीएल ने विशेष विमान की व्यवस्था की। विमान से आशुतोष के पिता रमेश शर्मा, चाचा राजेश शर्मा एवं शिव शर्मा अंगुल के लिए रवाना हुए। पोस्टमार्टम एवं अन्य वैधानिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आशुतोष के शव को रायगढ़ लाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...