पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आज से मिनी स्टेडियम में वायु सेना की भर्ती रैली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुधवार से मिनी स्टेडियम में 21 मई तक भारतीय वायु सेना में सिक्योरिटी पद के लिए भर्ती रैली शुरू होगी। इसमें प्रदेश के सभी 27 जिलों के युवा शामिल होंगे। शहर में 5 हजार युवाओं के पहुंचने की संभावना है। इसके लिए जिला प्रशासन ने 5 जगहों पर ठहरने की फ्री व्यवस्था कीहै। वहीं अन्य पांच जगहों पर स्वयं की व्यवस्था से रूकने के लिए जगह तय की गई है युवाओं के लिए प्रशासन ने कुछ हेल्प लाइन नंबर भी जारी किए हैं।-शेष पेज 15



भर्ती रैली में शामिल होने के लिए ये योग्यता की जरूरत:

भर्ती रैली में सम्मिलित होने के लिए वांछित योग्यता हायर सेकेंडरी परीक्षा 50 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण तथा अंग्रेजी विषय में भी 50 प्रतिशत होना अनिवार्य है। आवेदक की जन्म तिथि 13 जनवरी 1998 से दो जनवरी 2002 के बीच होनी चाहिए। भर्ती में किसी भी वर्ग के लिए आरक्षण निर्धारित नहीं है। ऊंचाई 152.5 सेंटीमीटर होना आवश्यक है। आवेदक को भर्ती स्थल पर 10वीं एवं 12वीं कक्षा की उत्तीर्ण मार्कशीट एवं जाति, निवास प्रमाण पत्र इत्यादि प्रस्तुत करना होगा। इनकी दो-दो छायाप्रति भी प्रस्तुत करना होगा। आवेदक को स्वयं का नवीनतम पासपोर्ट साइज के दस रंगीन फोटो प्रस्तुत करना अनिवार्य है।

इन जगहों पर ठहरने की प्रशासन ने की है व्यवस्था:

वायु सेना भर्ती रैली में शामिल होने वाले युवाओं के लिए जिला प्रशासन की ओर से प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास, प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास, संत जेवियर स्कूल बोइरदादर, मुक्ति प्रकाश विद्यालय और शालिनी उच्चतर माध्यमिक शाला में ठहरेंगे। वहीं स्वयं की व्यवस्था पर युवा मारवाड़ी पंचायत धर्मशाला स्टेशन चौक, नीलांचल भवन निकले महादेव मंदिर के पास, अग्रोहा भवन गौरी शंकर मंदिर, हरियाणा भवन संजय काम्पलेक्स और अग्रसेन भवन गांधी चौक में ठहर सकते हैं।

नौकरी

5 हजार युवाओं के पहुंचने की संभावना, 5 जगहों पर ठहरने की व्यवस्था, रेलवे स्टेशन में जानकारी देने लगाया स्टाल

रिटर्न टेस्ट से होगी भर्ती रैली की शुरुआत फिर अभ्यर्थी के साहस को परखेंगे

आज इन जिलों के लिए होगी भर्ती

16 मई को प्रातः 4 बजे से रिटर्न टेस्ट होगा। इस टेस्ट में जिला दंतेवाड़ा, बस्तर, दुर्ग, रायपुर, राजनांदगांव, धमतरी, महासमुंद, कांकेर, बीजापुर, सुकमा, कोंडागांव, नारायणपुर, गरियाबंद एवं बालोद जिले के आवेदक शामिल होंगे।

19 मई को इन जिलों के युवा होंगे शामिल:

19 मई को बलौदा बाजार, बलरामपुर, बेमेतरा, बिलासपुर, जांजगीर चांपा, जशपुर, कवर्धा, कोरबा, कोरिया, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर और स्थानीय रायगढ़ जिले के युवा बेरोजगार शामिल होंगे।

कोई कन्फ्यूजन है तो यहां करें कॉल: जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्व रोजगार केन्द्र मरीन ड्राइव, सभी जनपद पंचायत के 8461864993, 8770370963, 07762223042 और टोल फ्री नंबर 18002331133 पर संपर्क करें। वायुसेना की वेबसाइट www.indianairforce.in पर भी है जानकारी उपलब्ध है।

45 मिनट की अवधि में देनी होगी लिखित परीक्षा

फिजिकल फिटनेस टेस्ट पास करने वाले अभ्यर्थियों की उसी दिन 45 मिनट की अवधि की लिखित परीक्षा होगी, जो अंग्रेजी, तर्कशक्ति और सामान्य ज्ञान से संबंधित होगी। इसके बाद 30 मिनट की अनुकूलन परीक्षा-1 होगी तथा अनुकूलन परीक्षा-2, अभ्यर्थी के साहस और हिम्मत की जांच के लिए डायनामिक फैक्टर टेस्ट ली जाएगी, तत्पश्चात चिकित्सकीय जांच की जाएगी।

लगानी होगी दौड़: चयन प्रक्रिया में शारीरिक योग्यता परीक्षण (फिजिकल फिटनेस टेस्ट) के तहत अभ्यर्थी को 5 मिनट 40 सेकंड में 1.6 किलोमीटर दौड़ लगानी होगी। इसमें क्वालिफाई करने के लिए 20 पुश-अप, 20 सिट-अप और 08 चिन-अप भी पूरी करनी होगी।

खबरें और भी हैं...