पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • नायब तहसीलदार के मकान में चोरी, थाने ने रिपोर्ट की पावती दी, पर टीआई कर रहे चोरी से इनकार

नायब तहसीलदार के मकान में चोरी, थाने ने रिपोर्ट की पावती दी, पर टीआई कर रहे चोरी से इनकार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़ तहसील कार्यालय में पदस्थ नायब तहसीलदार प्रमोद पटेल के लोचन नगर सड़क किनारे ही स्थित किराए के मकान में अज्ञात चोरी ने ताला तोड़कर नकदी 16 हजार और आर्टिफिशियल ज्वेलरी समेत करीब 25 हजार का सामान पार कर दिया। चोरी मंगलवार की शाम करीब 4 से 6 बजे के बीच की है।

नायब तहसीलदार ने चोरी की सूचना मंगलवार की शाम ही चक्रधर नगर थाने में दे दी है। लिखित शिकायत पर पुलिस ने उन्हें पावती भी दी है। इसके बाद भी चक्रधर नगर थाना प्रभारी अमित शुक्ला नायब तहसीलदार के घर से चोरी से इनकार कर रहे हैं। चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी, ठगी, उठाईगिरी व लूट जैसी वारदातों की वजह से चक्रधरनगर थाने के प्रभारी के कामकाज से एसपी दीपक झा नाराज हैं। एडिशनल एसपी हरीश राठौर द्वारा हर रोज जिले में अपराधों की जानकारी दी जाती है लेकिन नायब तहसीलदार के घर चोरी की सूचना नहीं दी गई है। इसमें भी इस चोरी का जिक्र नहीं किया गया है।

सड़क किनारे स्थित मकान फिर भी हो गई चोरी: नायब तहसीलदार प्रमोद पटेल लोचन नगर में सिंचाई विभाग के सामने ही मुख्य मार्ग पर स्थित एलआईजी क्रमांक 8 पर किराए में रहते हैं। सोमवार की दोपहर वे तहसील कार्यालय से लंच करने घर पहुंचे। इसके बाद वे 4 बजे वापस ड्यूटी पर चले गए। जब शाम को 6 बजे वापस आए तो उनके घर का ताला टूटा हुआ था। जब उन्होंने घर की सुध ली तो आलमारी में रखे नकद 16 हजार और आर्टिफिशियल ज्वेलरी गायब थे। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना थाने में दी।

थाने में शिकायत नहीं की

कोई चोरी नहीं हुई है। चोरी की शिकायत मेरे थाने में नहीं की गई है। फिर भी आप बता रहे हैं तो एक बार चेक करा लेता हूं। अमित शुक्ला, टीआई चक्रधर नगर

मुझे रिसिप्ट दी गई है

मेरे घर में सोमवार की शाम चोरी हुई है। मैंने चक्रधर नगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मुझे शिकायत की रिसिप्ट दी गई है। प्रमोद पटेल, नायब तहसीलदार

खबरें और भी हैं...