बाबा सत्यनारायण धाम की भजन निशां संध्या में पं. दीपक ने सुनाए भजन
बाबा सत्यनारायण धाम की भजन निशां संध्या में पं. दीपक ने सुनाए भजन
रायगढ़ | बाबा सत्यनारायण धाम कोसमनारा में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ आयोजन के समापन के बाद कथा वाचक पं भागीरथी तिवारी ने बाबा धाम में पूजा और दर्शन के बाद भजन निशा का आयोजन किया। इसमें अंचल के भजन गायक पंडित दीपक आचार्य ने अपने सुमधुर कंठ से भजन गीत केलो मैया की आरती से शुरुआत की। इसके बाद अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो और भगवान शिव जी के मधुर भजन सुनाकर भजन निशा के आयोजन में चार चांद लगाया। वहीं मधुर गीत सुनकर बाबा सत्यनारायण भी बहुत प्रसन्न हुए। भजन निशा का आयोजन रात 11 बजे से सुबह चार बजे तक चलता रहा जिसका सभी श्रद्धालुओं ने भरपूर आनंद लिया।