मिड टाउन ने ढिमरापुर चौक में बांटा शर्बत
ढिमरापुर चौक पर राहगीरों को शर्बत बांटते क्लब के सदस्य।
सात हजार लोगों की प्यास बुझाने का पुनीत कार्य
भास्कर न्यूज | रायगढ़
लायंस क्लब रायगढ़ मिड टाउन ने ढिमरापुर चौक पर नींबू पानी, रसना व छाछ (मठ्ठा) तथा चना देकर लोगों की प्यास बुझाई ताकि इस मौसम में लू से बचा जा सके। इसका शुभारम्भ लायंस क्लब रायगढ़ के संस्थापक अध्यक्ष एस एस सुन्दरम ने किया। इस मौके पर विशेष रूप से पास्ट प्रेसिडेंट फोरम के चेयरमैन विनोद अजंता,जीएमटी सुनील रामदास, अध्यक्ष लायन मनोज अग्रवाल, सचिव लायन दयानन्द अवस्थी, पूर्व रीजन चेयरमैन विनोद नेहा , निर्वाचित अध्यक्ष संजय मां बंजारी , निर्वाचित कोषाध्यक्ष राजू गोडम, सुभाष चिराग, उमेश थवाइत, सहायक सचिव राजीव शाह, संतोष शर्मा, सतनाम सिंह वाधवा, राजेश आदि उपस्थित थे।