पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • कम थे शिक्षक फिर भी विज्ञान और गणित विषयों में 10% तक बेहतर आया परिणाम

कम थे शिक्षक फिर भी विज्ञान और गणित विषयों में 10% तक बेहतर आया परिणाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्कूलों में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की कमी के बावजूद पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार आया है। गुणवत्ता पर फोकस करने से 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम में रायगढ़ जिला पूरे प्रदेश में 15वें व 17वें नंबर पर रहा। इसके पीछे कारण पिछले साल की तुलना में इस साल हुए दसवीं 11 और 12वीं 3 फीसदी की वृद्वि को बताया जा रहा है।

बारहवीं में 6233 छात्राएं पास हुई हैं जबकि इनके मुकाबले 5230 छात्र पास हुए। इस तरह बालिकाओं के पास होने का प्रतिशत 80.63 है जबकि बालकों के पास होने का प्रतिशत 73.93 है। पूर्व में जिले में विज्ञान संकाय के गिरते स्तर के कारण छात्र इसमें रुचि नहीं ले रहे थे। दूसरा कारण ये था कि जिले में विषय विशेषज्ञों की कमी को पूरा नहीं किया जा रहा था। इस साल भी विशेषज्ञों की कमी है। इसके बावजूद गणित व विज्ञान जैसे जटिल विषयों में हमारे जिले के बच्चों का बेहतर प्रदर्शन रहा है। बारहवीं में इस साल 15556 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिलाई थी। इसमें 15027 का परिणाम घोषित किया गया है।

इसमें प्रथम श्रेणी में 4570 द्वितीय 5160 एवं थर्ड 1710 परीक्षार्थी आए। इसी तरह 10वीं में 23497 परीक्षार्थी थे जिसमें 21050 का परिणाम आया है। इसमें प्रथम 5867 द्वितीय 7310 एवं थर्ड 633 आए।

इन कारणों से रिजल्ट में आया सुधार

शिक्षा विभाग ने समय पर कोर्स पूरा कराके तिमाही एवं छमाही परीक्षा कराई।

प्री बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत प्रश्न बोर्ड से आए।

विज्ञान विषय में डर दूर करने विशेष कोचिंग अभियान चलाया।

आरएमएसए में शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

आदर्श प्रश्न पत्र लक्ष्य बांटा गया एवं उनकी लगातार मानिटरिंग की गई।

कान्सेप्ट बेस कार्यक्रम कराए गए।

बीते साल की तुलना में विषयवार परिणाम

2016-17 2017-18

69.23 73.18

66.54 76.49

कला

विज्ञान

वाणिज्य

79.31 78.53

77.64 79.81

40.25 38.46

कृषि

रिजल्ट 3 फीसदी तक आया सुधार

जिले में कितने विषय विशेषज्ञों की है कमी

हाईस्कूल:

विषय टीचर्स

अंग्रेजी 27

संस्कृत 26

हिंदी 08

गणित 12

कला 04

गृह विज्ञान

तीन साल में ऐसे हुए पास

साल कुल बच्चे फर्स्ट क्लास सेकंड क्लास थर्ड क्लास

2015 16029 3075 5078 2557

2016 15456 4445 5733 2033

2017 15556 4570 5160 1710

कृषि में खराब रहा परिणाम

हायर सेकेंडरी स्कूल:

विषय टीचर्स

अंग्रेजी 15

सोशल साइंस 13

पॉलिटिकल 06

भूगोल 03

गणित 79

भौतिक 72

रसायन 48

अंग्रेजी 42

वाणिज्य 79

विज्ञान 56

कृषि सब्जेक्ट में विद्यार्थियों ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। गृह विज्ञान के छात्र परिणाम सबसे खराब रहा। वाणिज्य सब्जेक्ट में भी छात्रों ने इस साल बेहतर प्रदर्शन किया।

विषय टीचर्स

खबरें और भी हैं...