पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • प्राचार्यों की बैठक में चिप्स ने बताए नियम कॉलेजों में स्मार्ट फोन के लिए 18 से भरेंगे फॉर्म

प्राचार्यों की बैठक में चिप्स ने बताए नियम कॉलेजों में स्मार्ट फोन के लिए 18 से भरेंगे फॉर्म

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा इस सत्र में संचार क्रांति योजना (स्काई) के तहत राज्य के हर कॉलेज के स्टूडेंट्स को स्मार्ट फोन देने जा रही है।

राज्य में लगभग 50 लाख स्मार्ट फोन बांटे जाएंगे। जिले में शासकीय व निजी समेत करीब 35 कॉलेजों के 20 हजार से भी ज्यादा छात्रों को इस योजना से लाभ होगा। स्मार्ट फोन वितरण की प्रक्रिया 18 मई से शुरू हो रही है। इसके लिए मंगलवार को इस संबंध में सभी कॉलेज के प्राचार्यों की कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैठक भी रखी गई थी। जिसमें स्मार्ट फोन के लिए उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन से कॉलेजों को अवगत कराया गया। बैठक में चिप्स के अफसरों ने कॉलेजों को स्मार्ट फोन के लिए टाइमलाइन जारी कर दी गई है। जिसके आधार पर ही स्टूडेंट्स फार्म भरेंगे। 18 मई से कॉलेजों में स्मार्ट फोन के लिए फार्म बांटे जाएंगे। यह प्रकिया 18 से 25 मई तक चलेगी। इस समय अवधि में ही भरे गए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

स्मार्ट फोन को लेकर राज्य शासन ने सभी कॉलेजों को एक आदेश दिया है। इसमें एक फार्म का फार्मेट भी दिया है लेकिन आगे की प्रकिया पूरी करने के लिए कोई निर्देश नहीं जारी किया गया है। एक दो दिनों में निर्देश मिल जाएगा। उसके बाद भी फार्म भरना है।



वहीं वॉट्सअप में भी इसको लेकर भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है। स्टूडेंट भ्रामक जानकारियों से बचें और अपने कॉलेजों में संपर्क करें।

सभी छात्रों को मिलेगा मौका

राज्य सरकार इस सत्र में अब फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स के साथ-साथ फ़र्स्ट ईयर और सेकंड ईयर के स्टूडेंट्स को भी स्मार्ट फोन देने जा रही है। इसके लिए राज्य के सभी कॉलेजों से पूरे स्टूडेंट्स की जानकारी मांगी गई है। हर स्टूडेंट्स जिसने कॉलेज में एडमिशन लिया है। उनको उच्च शिक्षा विभाग द्वारा स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। विभाग ने स्टूडेंट्स की पूरी जानकारी प्रबंधन से मांगी है। इसमें सभी कॉलेजों द्वारा एडमिशन लिए स्टूडेंट्स की सूची और सारी जानकारी मंत्रालय के एडमिनिस्ट्रेट में जमा करा दी है।

स्मार्टफोन के लिए शेड्यूल

18 मई को जिन्हें मोबाइल दिया जाना है उनकी सूची प्रकाशित होगी। 18 से 25 मई तक आवेदन किए जा सकेंगे 24-25 मई नए आवेदन 31 मई से 2 जून तक रिजेक्ट हुए छात्रों की सूची 3 जून को हितग्राहियों की अंतिम सूची का किया जाएगा प्रकाशन

स्काई योजना के तहत कॉलेजों में स्मार्टफोन बांटे जाएंगे। इसके लिए मंगलवार को सभी कॉलेज के प्राचार्यों की बैठक रखी गई थी। रायपुर के अधिकारियों ने बैठक में गाइडलाइन और कुछ जानकारियां दी है। कॉलेजों में फार्म 18 मई से भरे जाएंगे। \\\'\\\' एपी प्रधान, ईडीएम चिप्स

खबरें और भी हैं...