उज्जवला योजना का लाभ देने के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन
रायगढ़ | जिले में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के आयोजन एवं संपूर्ण क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। उक्त समिति में कलेक्टर को अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह खाद्य अधिकारी, वनमंडलाधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, जिला खनिज अधिकारी, जिला श्रम पदाधिकारी, उप संचालक जनसंपर्क, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, जिला नोडल अधिकारी प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं एवं समस्त गैस वितरक, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र जिला रायगढ़ को सदस्य बनाया गया है।