पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • 2 हजार के नोट लेने से दुकानदार ने किया इनकार, पुलिस ने बरती सख्ती तो ले लिया

2 हजार के नोट लेने से दुकानदार ने किया इनकार, पुलिस ने बरती सख्ती तो ले लिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पड़ोसी जिले जांजगीर चांपा से कपड़ा खरीदने पहुंचे एक ग्रामीण दंपत्ति को उस वक्त परेशानियों का सामना करना पड़ा। जब दो हजार का नोट लेने के बाद भी उसने पैसे लेने से साफ इंकार कर दिया। पीड़ित दंपत्ति इसकी शिकायत करने एसपी दीपक झा के पास पहुंचे।

उन्होंने तत्काल पीएस-आर वैन की टीम को कपड़े के दुकान में भेजा और मामले की तस्दीक करने कहा। जब पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो दुकानदार ने अपनी गलती स्वीकारते हुए रुपए लेने की हामी भरी। इसके बाद ग्रामीण दंपत्ति ने राहत की सांस ली। पुलिस ने बताया कि जैजेपुर थाना क्षेत्र निवासी राकेश रात्रे पिता भगत रात्रे 30 वर्ष मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे अपनी प|ी के साथ एसपी दीपक झा के पास पहुंचा। उसने एसपी से शिकायत करते हुए बताया कि पुरानी शनि मंदिर के पास स्थित एक कपड़े की दुकान में 850 रुपए का कपड़ा खरीदने के बाद दो हजार का नोट दिया लेकिन दुकानदार ने रुपए नहीं लेने की बात कहते हुए उन्हें गाली गलौच करते हुए दुकान से भगा दिया।

इस पर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल पीएस-आर वैन को अपने कार्यालय बुलाया और संबंधित दुकान में जाकर मामले की तस्दीक करने कहा। पुलिस ग्रामीण दंपत्ति के साथ दुकान पहुंची जहां दुकानदार से शिकायत को लेकर चर्चा की। इस पर दुकानदार ने अपनी गलती मानकर 2 हजार रुपए पीड़ित को वापस किया।

खबरें और भी हैं...