आईपीएल क्रिकेट सट्टा धरमजयगढ़ ने 3 तो पुसौर पुलिस ने पकड़े दो आरोपी
रायगढ़ | आईपीएल क्रिकेट में सट्टेबाजी करा रहे तीन को धरमजयगढ़ तो 2 आरोपियों को पुसौर पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने नकदी करीब 10 हजार, 1 लाख से ज्यादा का सट्टा पट्टी और मोबाइल व लैपटॉप भी जब्त किया है। धरमजयगढ़ पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी अमृत गुप्ता पिता शत्रुघन 25 साल निवासी ओंगना, नील रतन सरकार पिता निखिल 29 वर्ष और बेहरा पारा धरमजयगढ़ निवासी सत्यनारायण गुप्ता पिता शिव 27 वर्ष द्वारा आईपीएल क्रिकेट सट्टा खेला या जा रहा है। पुलिस के घरों में दबिश देकर आरोपियों को पकड़ लिया। इनके कब्जे से पुलिस ने मोबाइल, लैपटॉप व नगदी रकम बरामद किया। इसी तरह पुसर व क्राइम ब्रांच की टीम ने सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे सूपा निवासी आरोपी हरकिशन बरेठ पिता रूपा 37 साल तथा सतीश पिता रामजी बरेठ 23 वर्ष के घर दबिश देकर पकड़ा।