बाइक रैली निकाल लोगों को बताया रक्तदान का महत्व, किया जागरूक, आज लगेगा शिविर
संत निरंकारी मिशन के द्वारा कराए जाने वाले महा रक्तदान शिविर के लिए मंगलवार को निरंकारी मिशन के कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख चौक चौराहों और सड़कों पर बाइक रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।
इस अवसर पर मिशन के कार्यकर्ता उपस्थित थे। रैली में मिशन के छोटे-छोटे स्कूली बच्चे भी शामिल थे। संत निरंकारी मिशन द्वारा आज रक्तदान के लिए शिविर लगाया जाएगा। संत निरंकारी मंडल रायगढ़ शाखा की सिमरन पनागरे ने बताया कि मंगलवार की शाम शहर के रामलीला मैदान से रैली निकाली गई जो शहर के प्रमुख चौक चौराहों से गुजरते हुए चक्रधर नगर सिंधी कॉलोनी स्थित सत्संग भवन में समापन की गई।
रैली में मिशन के सदस्यों ने हाथों में बैनर तथा पोस्टर थामे हुए रक्तदान महादान को लेकर नारे लगाते हुए लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। आज बुधवार की सुबह 9 बजे से सिंधु भवन में निरंकारी प्रदर्शनी तथा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में शामिल होकर रक्तदान करने की अपील लोगों से की गई है।
रैली में मिशन के छोटे-छोटे स्कूली बच्चे भी थे शामिल
शहर में बाइक रैली निकालकर लोगों को रक्तदान करने के लिए जागरूकत करते मिशन के सदस्य।