कमरे से धुआं उठते देख परिजन जागे तो 99 प्रतिशत जल चुका था युवक, साथ सोयी पत्नी नहीं थी कमरे में
अस्पताल पहुंचाते हुए रास्ते में तोड़ दिया दम, परिजन की शिकायत पर पुलिस कर रही जांच
भास्कर न्यूज | रायगढ़
कोतरा गांव के मौहारीपारा का युवक दिलीप सारथी (27), प|ी जानकी सारथी के साथ सोया हुआ था। बुधवार की सुबह 4 बजे कमरे से चीखने की आवाज आई।
कमरे से धुआं उठ रहा था। परिजन घबराए, युवक को निकाला तब तक वह 99 फीसदी जल चुका था। उसके साथ सोई प|ी कमरे में नहीं मिली। युवक को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानकर जांच शुरू कर दी है। युवक के पिता जीवन लाल सारथी ने बताया कि वे लोग आंगन में सोए हुए थे। आवाज सुनकर वे दौड़कर कमरे की तरफ गए। उसका पुत्र दिलीप आग में जल रहा था। परिजन ने आनन-फानन में कंबल डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। युवक की मां राजकुमारी सारथी ने कहा कि जब तक वे अपने पुत्र को बचाते तब तक वह बुरी तरह से जल चुका था। उन्होंने युवक की प|ी जानकी सारथी को आवाज दी, लेकिन जानकी घर से भाग चुकी थी। परिजन युवक को मेकाहारा लेकर आ रहे थे। इसी बीच उसने दम तोड़ दिया।
दो प|ी का पति था युवक-युवक ने दो शादियां की थीं। संयोग से दोनों प|ियों का नाम जानकी ही है। पहली प|ी के रहते हुए उसने गांव के ही जानकी सारथी से विवाह किया। पहली प|ी से छह साल का एक बच्चा है। पहली प|ी दो दिन पहले अपने बच्चे को लेकर अपनी मायके गई हुई थी।
पहली प|ी से लगाव बर्दाश्त नहीं था दूसरी को
युवक के पिता जीवनलाल सारथी ने बताया कि पहली प|ी की तरफ से एक बच्चा होने के कारण उसका पुत्र उससे ज्यादा प्यार करता था। इस बात को दूसरी प|ी बर्दाश्त नहीं कर पाती थी। आए दिन वह अपने पति दिलीप सारथी से विवाद करती। परिजन ने आरोप लगाया कि पहली प|ी के मायके जाने के बाद दूसरी ने दिलीप की हत्या की है। हालांकि इस मामले का कहना है कि जब तक महिला उनके हाथ नहीं लग जाती तब तक आरोप सिद्घ नहीं हो सकता।