पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • शिक्षाकर्मियों के ट्रांसफर पर सरकार ने लगाई रोक, अब होंगे सिर्फ आपसी स्थानांतरण

शिक्षाकर्मियों के ट्रांसफर पर सरकार ने लगाई रोक, अब होंगे सिर्फ आपसी स्थानांतरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़ | शासन ने शिक्षाकर्मियों के ट्रांसफर पर रोक लगा दी है। आपसी स्थानांतरण वाले आवेदनों पर ही ट्रांसफर की छूट दी है। बीते दिनों राजधानी में आयोजित सभी जिलों के जिपं सीईओ की कांफ्रेंस में चीफ सेक्रेटरी ने इसके लिए निर्देश दिए हैं।

चुनावी साल में शिक्षाकर्मियों के ट्रांसफर एवं जनप्रतिनिधियों की सिफारिशों को ध्यान में रखते हुए अगले आदेश तक इस पर रोक लगाई गई है। रायपुर में सीईओ कांफ्रेंस में सीएस एवं एसीएस ने इसके लिए निर्देश दिए हैं। सभी जिलों के जिपं सीईओ से शिक्षाकर्मियों के संबंध में जानकारी लेने के बाद अधिकारियों ने यह बात कही है और केवल आपसी स्थानांतरण वाले मामलों में ही शिक्षकों को ट्रांसफर के लिए छूट देने कहा है। जिससे ट्रांसफर के लिए लगे शिक्षाकर्मियों को निराश होना पड़ सकता है।

खबरें और भी हैं...