26 को होगी नगर निगम सामान्य सभा की बैठक, पुराने एजेंडों पर होगी चर्चा
रायगढ़ | शहर सरकार द्वारा 26 मई को सामान्य सभा की बैठक रखी गई है। बैठक में पुराने एजेंडों को लेकर चर्चा की जाएगी। जिसमें शहर विकास की दिशा देने, निगम मद के दुकानों का नामांतरण, निगम कर इजाफा करने सहित अन्य मुद्दे शामिल हैं।
निगम शहर सरकार द्वारा इस बैठक मे निगम को शहर की जनता से मिलने वाली कर को ठेका प्रथा के तहत वसूली करवाने के लिए सहमति दे चुकी है। इसके लिए पहले भी कार्य योजना बन चुकी है। इस मुद्दे पर पूर्व सामान्य सभा की बैठक में जमकर विवाद हुआ था, फिर इस एजेंडे को शामिल किया गया है। ऐसे में सदन में हंगामा मच सकता है। पार्षदों से सामान्य सभा के लिए जनहित में सुझाव मांगा गया है। पार्षदों द्वारा दी गई सुझाव को एजेंडे में शामिल किया जाएगा। मार्च माह में आयोजित बजट विशेष बैठक में भी जनप्रतिनिधियों सुझाव मांगा गया था। जिसमें पार्षदों ने सुझाव नहीं दिया था। इस बार भी सुझाव देने पार्षदों की रूचि नहीं दिखाई दे रही है।