बेस्ट होने से ज्यादा अच्छा अनुकूल होना है: चेतन भगत
कार्यक्रम में मोटिवेशनल स्पीच देते हुए चेतन भगत।
ऑडिटोरियम में इग्नाइट योर माइंड नामक इंटरेक्टिव टॉक शो
भास्कर न्यूज | रायगढ़
रोटरी क्लब स्टील सिटी रायगढ़ के बुलावे पर बुधवार की शाम देश के प्रसिद्ध युवा लेखक, स्तंभकार चेतन भगत शहर के लोगों के रूबरू हुए। जिंदल ऑडिटोरियम में इग्नाइट योर माइंड नामक इंटरेक्टिव टॉक शो में उन्होंने लगभग एक घंटे तक लोगों को मोटिवेट किया।
स्टूडेंट्स और अन्य लोगों के सवालों के जवाब भी दिए। चेतन ने कहा, हमारा बेस्ट होना जरूरी नहीं है, अनुकूल होना महत्वपूर्ण है। समय के साथ बदलाव को स्वीकार कर आगे बढ़िए, सफलता मिलेगा। सबसे शक्तिशाली कहे जाने वाला जानवर डायनासोर ताकत और विशाल होने के बाद भी विलुप्त हो गया जबकि कॉकरोच छोटा और कमजोर होकर भी जिंदा है। वह अपने आपको हर परिस्थिति में ढाल लेता है।
आप कहीं भी सेटल हो जाएंगे तो बोर हो जाएंगे, नया कुछ करेंगे तो मोटिवेटेड और चार्ज्ड रहेंगे। रोटरी के इस कार्यक्रम को देखने-सुनने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।