यूपीएससी नोटिफिकेशन 25 तक ऑनलाइन आवेदन
रायगढ़ | यूपीएससी ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस (सीएमएस) एक्जामिनेशन का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए इच्छुक प्रतिभागी 25 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लिखित परीक्षा में दो ऑब्जेक्टिव टाइप के पेपर कम्प्यूटर मोड पर होंगे। इसका एक्जाम 22 जुलाई को होगा। इस एक्जाम के जरिए रेलवे में असिस्टेंट डिविजनल मेडिकल ऑफिसर की 300, इंडियन आर्डिनेंस फैक्टरी हेल्थ सर्विस में मेडिकल ऑफिसर की 16 और सेंट्रल हेल्थ सर्विसेस में जूनियर स्केल पोस्ट पर 132 का सेलेक्शन किया जाएगा। प्रतिभागियों के लिए फेसिलिटेशन काउंटर बनाए गए हैं।