पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एक तालाब में लगेगा गंदे पानी को साफ करने का प्लांट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़ | जल संकट से निपटने के लिए तालाबों में जाने वाले गंदे पानी को रोकने के लिए किसी एक तालाब में अब प्राकृतिक फिल्टर प्लांट लगाए जाएंगे। नगरीय प्रशासन विभाग ने इसके लिए प्रदेश के सभी निकायों को पत्र जारी कर गंदे तालाबों की सूची मांगी है। निगम के अफसरों के मुताबिक प्रदेश की रायपुर में एक तालाब पर इसका प्रयोग करने के सभी नगरीय निकाय क्षेत्र के एक एक तालाब में प्लांट लगाया जाएगा। प्रदेश में पानी की संकट से उबरने के उपाय तलाश रही है। प्रदेश के नगरीय निकाय क्षेत्रों से लेकर गांवों में भी तालाबों की संख्या काफी है, लेकिन अधिकांश उपयोग करने लायक नहीं है। इसलिए ऐसे तालाबों में शुद्धिकरण यंत्र लगाने की प्लानिंग की है।

पीएचई की रिपोर्ट में प्रदूषित मिलने के बाद लिया निर्णय:

बीते मार्च महीने में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) द्वारा 13 नगरीय निकायों से पेयजल के 890 नमूने लिए थे। सभी का परीक्षण किया गया जिसमें 159 नमूने में बैक्टिरिया और पेयजल प्रदूषित पाया गया। इसमें रायगढ़ नगर निगम की रिपोर्ट के आधार पर भी उसे चुना गया।

खबरें और भी हैं...