शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्र में रहने वाले तीन निगरानी बदमाशों के खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जिला बदर की कार्रवाई की गई है।
इन बदमाशों को रायगढ़ के पांच सीमावर्ती जिलों से जिला मजिस्ट्रेट द्वारा आदेश के 24 घंटों के भीतर बाहर करने का आदेश दिया गया है। जिला बदर किए गए लोगों में नयागंज इतवारी बाजार का संपत लाल साहू पिता सुशील चंद, चक्रधर नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी शैल मैथ्यू पिता एटी मैथ्यू और चक्रधर नगर सिंधी कॉलोनी पक्की खोली निवासी मनीष परियानी पिता कैलाश को बलौदा बाजार, महासमुंद, जांजगीर, कोरबा और जशपुर जिले की सीमाओं से बाहर करने का आदेश जारी किया है। ये कार्रवाई एसपी के निवेदन पर कलेक्टर कोर्ट ने की है। आरोपियों के आदेश के 24 घंटे के भीतर जिले व सीमावर्ती जिले से बाहर करने का आदेश दिया गया है। शैल मैथ्यू के खिलाफ शहर के सभी थानों में मारपीट, बलवा समेत अन्य आधा दर्जन से अधिक अपराध दर्ज है। वहीं संपत पर जुआ सट्टा खेलाने और मारपीट के प्रकरण पंजीबद्ध है। मनीष परियानी पर 2010 से लेकर 2015 तक अवैध शराब बिक्री के दर्जनों प्रकरण दर्ज है। आरोपी को जमानत मिलने व जेल से छूटने के बाद पुन: इस काम में लग जाता है। कई बार जेल जाने के बाद भी आरोपी सुधर नहीं रहा था।